किस सिख गुरु ने दशांश धार्मिक कर वसूलना शुरू किया?

By: May 16th, 2022 12:05 am

1. किसने कहा था ‘मैं अंग्रेजों के स्थल साधनों को तो समाप्त कर सकता हूं, परंतु समुद्र को नहीं सुखा सकता?

(क) सिराजुद्दौला ने
(ख) मीर कासिम ने
(ग) टीपू सुल्तान ने
(घ) हैदर अली ने

2. किसकी अत्यंत प्रिय उक्ति थी, ‘भेड़ की तरह एक लंबी जिंदगी जीने से कहीं बेहतर है शेर की तरह एक दिन जीना?

(क) टीपू सुल्तान
(ख) अलीवर्दी खां
(ग) मीर कासिम
(घ) हैदर अली

3. किस सिख गुरु ने प्रत्येक सिख से दशांश धार्मिक कर वसूल करना आरंभ किया एवं साधु वेश त्यागकर राजसी वस्त्र पहनना आरंभ किया?

(क) हरगोविंद
(ख) तेगबहादुर
(ग) गुरु गोविंद सिंह
(घ) अर्जुनदेव

4. किस पद्धति का प्रयोग वेलेस्ली ने अपने राजनीतिक उदेश्यों को प्राप्त करने के लिए नहीं किया था?

(क) समामेलन
(ख) युद्ध
(ग) धोखेबाजी
(घ) सहायक संधि

5. किस सिक्ख गुरु ने कहा था, ‘सर दाद, सिरें (सार) न दाद (मैंने सिर कटवा दिया, लेकिन अपना रहस्य नहीं बताया)?

(क) तेगबहादुर
(ख) हरगोविंद
(ग) गुरु गोविंद सिंह
(घ) अर्जुनदेव

उत्तर 1 ग, 2 क, 3 घ, 4 ग,  5 क


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App