नगरोटा सूरियां में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By: Jun 26th, 2022 12:55 am

प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त बोले, कांग्रेस सरकार बनना तय

निजी संवाददाता-नगरोटा सूरियां
जवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड नगरोटा सूरियां में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त का नगरोटा सूरियां में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सहप्रभारी संजय दत्त आने वाले विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं में जोश भर गए और उन्होंने घोषणा की कि जनता का उत्साह देखते हुए प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सहप्रभारी ने कहा कि आपके यहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद चंद्र कुमार को किसी पद की जरूरत नहीं, वह एक अनुभवी नेता हैं, उनसे हमें सीखने को सब कुछ मिलता है और यहां के यह नेता एक आदर्श नेता है, इस तरह इस बार प्रदेश में जवाली विधानसभा क्षेत्र की सीट कांग्रेस पार्टी 15000 मतों से जीतेगी।

यहां के युवा कांग्रेस नेता नीरज भारती एक ऐसे नेता हैं, जो अपनी बात को डंके की चोट पर सच्चाई वे कहते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां पर यह के विकास की चर्चा आज भी जनता कर रही है। इस अवसर पर जिला के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय महाजन महामंत्री केवल पठानिया, कांग्रेस पार्टी कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, करण पठानिया, डाक्टर गुलशन कुमार, पूर्व प्रधान राज सहरिया, पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश मेहरा, पूर्व प्रधान हाकम सिंह व भुवनेश शर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App