बस स्टैंड तक नहीं बन पाया, स्कूलों में स्टाफ नहीं

By: Jun 26th, 2022 12:45 am

मनाली के कांगे्रस नेता बोले, परिवहन मंत्री रहते गोविंद ठाकुर की कारगुजारी निराशाजनक, विकास के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री को घेरा
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
मनाली कांग्रेसियों ने प्रेसवार्ता में एकजुटता की बात कही। वहीं, मनाली के विधायक एवं प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को मनाली के अनदेखी पर घेरा। मनाली कांग्रेस के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि हम एक जुट हैं और एजुटता का प्रमाण सामन हैं। एकजुटता का हम आने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे। मनाली में कांग्रेस पार्टी का विधायक बनेगा और मनाली क्षेत्र का विकास होगा। मनाली में शिक्षा की हालात बेहद खराब है। जमा दो स्कूलों में एक प्रवक्ता हैं। शिक्षा मंत्री से उम्मीद थी कि स्कूलों का इंफ्रास्टे्रक्चर मजबूत होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। स्कूलों में सुविधाएं नाममात्र की हैं। जाणा स्कूल अपगे्रड हुआ है। वहां के बच्चे माइग्रेट हुए हैं। मनाली में शिक्षा मंत्री ने पर्यटन के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं हैं। मढ़ी-रोहतांग में बड़े-बड़े झरने हैं, लेकिन वहां तक रोड़ नहीं है। मनाली इंटरनेशनल पर्यटन नगरी है। कुल्लू में अंतरराज्यीय बस अड्डा बना है, यह पूर्व मुख्मंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री जीएस बाली की देन हैं। मनाली में शिक्षा मंत्री बस स्टैंड तक नहीं बन पाया। परिवहन मंत्रालय इनके पास रहा, लेकिन कुछ नहीं की। कई बार मुख्यमंत्री से घोषणाएं करवाई, लेकिन वे कोरी साबित हुई। शिक्षा मंत्री के पास बड़े-बड़े मंत्रालय रहे, लेकिन वे मनाली विधानभा क्षेत्र के विकास करने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस नेता देवेंद्र नेगी ने कहा कि हिंडिंबा माता के दरवार में जो कसमों की बात आ रही है, वे कायम रहेगी। हम सभी एक हैं।

कांग्रेस हाईकमाई जिसे टिकट देगा, जिताने के लिए काम किया जाए। भाजपा सरकार ने जनता को तरसाया है। फोरलेन प्रभावितों की मांगे पूरी नहीं हुई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जो कुल्लू में जो धरना हुआ वह गैरराजनीतिक था। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को लेकर आए थे और उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में भाजपा सरकार ने कोई विकास नहीं किया है। क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव राजीव कीमटा ने भी कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों मेंं विकास कार्य करने में नाकाम रही है। हर वर्ग खफा हैं। टोल प्लाजा से लोग बेहद दुखी है। साहसिक गतिविधियां सुचारू रूप से नहीं चलने पर कारोबारी परेशान हैं। पिक पर्यटन सीजन में भी युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। पर्यटन से कई युवा जुड़े हैं, लेकिन साहसिक गतिविधियों बंद होने से दो महीने में भी युवा परेशान रहे। हर वर्ष मनाली में कांग्रेस का विधायक होगा। नेता नवीन तनवर, जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App