Himachali Mandir: आज से गुप्त नवरात्र शुरू, शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने लिया मां का आशीर्वाद

By: Jun 30th, 2022 12:45 pm

श्रीनयनादेवी। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में आज से आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्र बड़ी धूमधाम से शुरू हो गए हैं। सुबह पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ माता जी के नवरात्र शुरू हुए।

गुप्त नवरात्र के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से माताजी के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। जहां पर श्रद्धालु माता के दरबार में दर्शन करके अपना जीवन धन्य करते हैं, वहीं पर माताजी के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालते है। हालांकि वर्ष भर में चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिनमें दो गुप्त नवरात्र शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App