कुल्लू में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

By: Jun 14th, 2022 12:21 am

तेरह दिन से हड़ताल पर बैठे हैं पर ,सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- कुल्लू
हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति कुल्लू समस्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। समिति के सदस्यों ने कहा कि वे तेरह दिन से हड़ताल पर बैठे हैं पर सरकार व प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वे पिछले 20 से 25 सालों से विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत हैं। इन परियोजनाओं में एकीकृत जलागम विकास परियोजना, मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना, एकीकृत विकास परियोजना शामिल हैं। लेकिन उनकी मांगों को सरकार और प्रबंधन नहीं मान रही है। जिसके चलते इन परियोजनाओं के अधीन कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू की है। जिसे 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक मांगों को लेकर सरकार, प्रशासन और प्रबंधन ने कोई गौर नहीं फरमाया है।

कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें नियमित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो वे अपनी इस हड़ताल को अनिश्चिकालीन तक चलाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि बहरहाल प्रदेश के 10 जिलों में सभी संबंधित कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सरकार उदासीन है। इस बाबत सरकार निर्णय ले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App