शतरंज प्रतियोगिता में प्रगति ठाकुर फस्र्ट

By: Jun 26th, 2022 12:55 am

एकेएम स्कूल ददाहू में खेलकूद का आयोजन, कैरम बोर्ड में आरिज, विभोर ने मारी बाजी

निजी संवाददाता- श्रीरेणुकाजी
एकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू में शनिवार को इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के बतौर मुख्यातिथि बीडीसी सदस्य रमन ठाकुर व उनके साथ आए रविंद्र ठाकुर उपस्थित हुए। उन्होंने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया। एकेएम स्कूल की छात्राओं ने गवर्नमेंट गल्र्ज हाई स्कूल ददाहू में स्वच्छता मासिक धर्म पर लघु नाटिका के द्वारा महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया। इन छात्राओं को रमन ठाकुर द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय में चेस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रगति ठाकुर, मध्यम वर्ग में समृद्ध ठाकुर व आयुषी प्रथम रहे।

वरिष्ठ वर्ग में सुषमा व विनायक प्रथम रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में आरिज, विभोर प्रथम रहे। मध्यम वर्ग में कृष्णा प्रथम व वरिष्ठ वर्ग में आर्यन व दर्शील प्रथम रहे। इसी प्रकार लुड्डो प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अनन्या व नमन प्रथम रहे। वरिष्ठ वर्ग में शुभम व प्रगति प्रथम रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में बच्चों के स्वर्णिम विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लेते हैं। प्रधानाचार्य सुरेंद्र ठाकुर ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों के साथ-साथ बीडीसी सदस्य रमन ठाकुर व रविंद्र ठाकुर का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App