सतनाम ज्वेलर्स का नया शोरूम खुला

By: Jun 14th, 2022 12:20 am

चंबा में शोरूम में नए डिजाइन के 916 होलमार्क के गहने, विधायक ने किया शुभारंभ

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
शहर के नामी सर्राफा कारोबारी सतनाम ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन सोमवार को सदर विधायक पवन नैयर ने किया। इस शोरूम में पारंपरिक व नए डिजाइन के 916 होलमार्क सोने और चांदी की ज्वेलरी को उपभोक्ता खरीद सकेंगे। शहर में यह अपनी तरह का पहला ज्वेलरी शोरूम है। सोमवार को ज्वेलरी शोरूम के मालिक सतनाम ग्रोवर व कुलजीत ग्रोवर ने सदर विधायक पवन नैयर का स्टाफ मेंबरों संग स्वागत किया। सदर विधायक ने शोरूम में उपलब्ध सोने व चांदी की ज्वैलरी के बारे में जानकारी भी हासिल की। संचालक सतनाम ग्रोवर व कुलजीत ग्रोवर ने कहा कि शोरूम में सोने व चांदी के हर तरह के गहने उपलब्ध रहेंगें।

उन्होंने कहा कि 916 हालमार्क सोने के गहने के लेटेस्ट डिजाइन के अलावा चंबयाली गहने भी लोग एक ही छत के नीचे खरीद सकेेंगें। उन्होंने कहा कि चांदी के विभिन्न तरह के गहने भी शोरूम में खरीददारी के उपलब्ध रहेंगे। सदर विधायक पवन नैयर ने अपनी तरह के इस पहले शोरूम को खोलने के लिए सतनाम ग्रोवर व कुलजीत ग्रोवर को मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान जसबीर नागपाल, जिला व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन, सुरेश महाजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App