शिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धांजलि

By: Jun 24th, 2022 12:10 am

उदय भारद्वाज – शिलाई
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के 89वें जन्मदिवस को पूरे प्रदेश के साथ शिलाई में भी उनके जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शिलाई के विधायक व उप-नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए तथा शिलाई अस्पताल में फल बांटे। उसके बाद सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर शिलाई मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा, शिलाई सेवादल अध्यक्ष जितेंद्र राणा, युवा कांग्रेस शिलाई विधानसभा ऑब्जर्वर विक्रम पंवार, शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, जिला परिषद सदस्या विद्या देवी, अजरोली बीडीसी सदस्या प्रियंका ठाकुर, पूर्व जिला सिरमौर उपाध्यक्ष हरि राम शास्त्री, पूर्व प्रधान कल्याण धामटा, पूर्व प्रधान जगत शर्मा, उपाध्यक्ष अतर राणा, ओम प्रकाश, सचिव शिलाई मंडल गीता राम तोमर, महासचिव वीर सिंह, पूर्व प्रधान संतराम, शिलाई मंडल सचिव खजान सिंह, संत राम प्रधान के साथ कई पदाधिकारी व शिलाई युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष किशोर राणा, दिनेश सिंगटा, रविंद्र चौहान, युवा कांग्रेस शिलाई के महासचिव बिलम सिंगटा, यशपाल तोमर, विजय चौहान, वीनू भंडारी, टिंबी जोन के अध्यक्ष तपेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर प्रधान, टीका राम अमित नेगी, सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। (एचडीएम)