हिमाचल में उदयपुर का गुस्सा; आज बंद रहा कांगड़ा बाजार, कन्हैया हत्याकांड पर व्यापारी खफा

By: Jun 30th, 2022 12:40 pm

कांगड़ा। उदयपुर में कन्हैया हत्या कांड पर रोष जताते हुए कांगड़ा का बाज़ार आज दोपहर 11 बजे तक बंद रहा। उल्लेखनीय है पिछले कल काँगड़ा के हिंदू व सामाजिक संगठनों द्वारा शहर में रोष रैली निकाली।

उसके बाद व्यापार मंडल काँगड़ा के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा आज काँगड़ा बाज़ार दोपहर 11 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया, जिसका काँगड़ा के व्यापारियों ने ज़ोरदार समर्थन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App