ऋतिक रोशन ने की रॉकेट्री: दि नांबी इफेक्ट की तारीफ

By: Jul 7th, 2022 12:30 pm

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: दि नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। आर माधवन की फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रॉकेट्री: दि नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।

यह पैन इंडिया फिल्म छह भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर फिल्म की तारीफ की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App