सामने आया पोन्नियन सेलवन से कार्थी का फस्र्ट लुक, अरसे बाद एश्वर्या राय की वापसी

By: Jul 7th, 2022 12:01 am

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता कार्थी की आने वाली फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट-1 से उनका फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट-1 बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कार्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। इस फिल्म से कार्थी का फस्र्ट लुक रिलीज हो गया है।

फिल्म पोन्नियन सेल्वन के पोस्टर में कार्थी घोड़े पर सवार एक प्रसन्नचित युवराज के रूप में दिख रहे हैं, जिसमें उनकी मुस्कुराहट हर किसी का दिल जीत ले रही है। 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा।

यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास पोन्नियन सेल्वन पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App