महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी; उद्धव को झटका, ठाणे एमसी के 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल

By: Jul 7th, 2022 12:16 pm

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले दिनों से जारी सियासी संकट से काले बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार झटके पे झटके लग रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में श्री ठाकरे को एक और जबरदस्त झटका लगा है। ठाणे नगर निगम के 67 में से 66 पार्षद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हो गए हैं।

मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे सबसे बड़ी एमसी मानी जाती है। ऐसे में उद्धव ठाकरे से ठाणे का फिसलना एक बड़ी राजनीतिक हलचल है और 66 पार्षदों का शिंदे गुट में शामिल हो जाना किसी बड़े भूचाल से कम नहीं है। उनके शिंदे गुट में शामिल होने से मुख्यमंत्री और भी मजबूत हो गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App