बलदेव चंद को सौंपी प्रधान पद की जिम्मेदारी

By: Jul 2nd, 2022 12:45 am

रोटरी क्लब ऊना की नई टीम गठित; संजीव अग्रिहोत्री को मनोनीत किया सचिव, गोल्डी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
रोटरी क्लब ऊना की वर्ष 2022-23 के लिए नई टीम ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। क्लब के नए प्रधान के रुप में रोटे बलदेव चंद को दायित्व सौंपा गया है। जबकि रोटे संजीव अग्रिहोत्री को क्लब का सचिव मनोनीत किया गया है। रोटरी क्लब ऊना के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलदेव चंद ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि वरिष्ठ रोट बरजिंद्र जीत सिंह गोल्डी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, संजीव पुरी को वित्त सचिव, सार्जेंट एट आर्म सुमित अरोड़ा, सुखविंद्र सैणी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रोटे अनिल वशिष्ठ आईपीपी होंगे, जबकि रोटे सुनील डोगरा सहायक गवर्नर होंगे। पूर्व प्रधान रोटे एचएन चीटू क्लब के मुख्य ट्रेनर होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ रोटे जगदीश राव क्लब के मुख्य सलाहकार होंगे। जबकि पूर्व प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर क्लब के चीफ काउंसलर होंगे। नवनिर्वाचित प्रधान बलदेव चंद ने क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की भी घोषणा की। रोटे जतिंद्र सैणी वोकेशनल सविर्सज के निदेशक होंगे, वहीं पूर्व प्रधान नरेंद्र कपिला क्लब सेवा के निदेशक होंगे। जबकि रेाटे डा. रोहित शर्मा युवा सेवाओं के निदेशक होंगे। रोटे एमके बस्सी अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के निदेशक मनोनीत किए गए है। इसके अलावा क्लब की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है।

बलदेव चंद ने बताया कि पब्लिक रिलेशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर व सदस्य सुखविंद्र सिंह होंगे। मेंबरशिप विकास समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य सुमित अरोड़ा, अटेंडेंस प्रोमोशन समिति के अध्यक्ष बरजिद्रजीत सिंह व सदस्य आशीष शर्मा, फैलोशिप व डिस्ट्रिक्ट फंकशनस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य डा .रोहित शर्मा, रोट्रेक्ट, इंट्रेक्ट व आरसीसी कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य अनुराग शर्मा, मेडिकल कैंप समिति के अध्यक्ष डा. जगदीश्वर कंवर व सदस्य डा. रोहित शर्मा, ब्लड कैंप व पोलियों उन्मूलन कमेटी के अध्यक्ष एमके बस्सी व सदस्य यशपाल ठाकुर होंगे।

रोटरी फाउंडेशन कमेटी के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नरेंद्र कपिला, इन्नर व्हील कमेटी के अध्यक्ष बलदेव चंद व सदस्य संजीव सोनी, फंड रेसिंग कमेटी के अध्यक्ष संजीव पुरी व सदस्य सुखविंद्र सिंह, कैरियर गाइडेंंस व उद्यमिता विकास कमेटी के अध्यक्ष केवी शर्मा व सदस्य मोहिंद्र ठाकुर,व्यक्तित्व विकास समिति के अध्यक्ष गिरिश भयाना व सदस्य नितिन मल्हान, सडक़ व ट्रैफिक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष संजीव अग्रिहोत्री व सदस्य अनुराग शर्मा, रोटरी इंटरनेशनल कन्वेशंन समिति के अध्यक्ष एचएन चीटू व सदस्य एमके बस्सी, जल प्रबंधन व पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व सदस्य नितिन मल्हान, नोमिनेशन कमेटी मेंबर के अध्यक्ष नरेंद्र कपिला व सदस्य एचएन चीटू, क्लब लीडरशिप प्लान कमेटी के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर व सदस्य संजीव पुरी, जतिंद्र सैणी, गिरिश भयाना व ओंकार नाथ को मनोनीत किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App