नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ही सभी फैसले ले रहे हैं। वह अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं। राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी को लगातार हार मिल रही है। वर्ष 2019 के बाद पार्टी की हालत और भी बदतर हुई है। अध्यादेश फाडऩा राहुल गांधी की अपरिपक्वता को दर्शाता है। सूत्रों का दावा है कि अभी कुछ और नेता भी...

नई दिल्ली। देश में कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। उसके वरिष्ठ नेता एक-एक करने पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पांच पन्नों का इस्तीफा भेजा है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे और यह नाराजगी अब इस्तीफे के रूप में सामने आई है। श्री आजाद कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने जी-23 गुट बनाया है और यह गुट लंबे समय से कांग्रेस...

भोपाल। मध्य प्रदेश में चंबल नदी के कहर के बीच चंबल संभाग के दो जिलों भिंड और मुरैना से पिछले 24 घंटे में करीब एक हजार लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में मुरैना में 982 व्यक्तियों को बचाव दलों द्वारा बाढ़ से सुरक्षित निकाला गया...

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सेवानिवृत्त आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सबसे पहले रामेश्वर सिंह ठाकुर ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके बाद तीन सदस्यों में सबसे पहले सेवानिवृत्त आइएएस राकेश शर्मा, उसके बाद सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कुमार शर्मा और उसके बाद डाक्टर नैन सिंह ने...

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली मंडल से सटी नेपाल सीमा पर पुलिस ने नकली नोट भारत में लाने वाले तीन लोगों को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने पर सीमावर्ती इलाके में तलाशी अभियान चलाकर इन लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में पता चला है कि ये...