पेरिस के सैलून तक पहुंचा अमिताभ बच्चन का हेयरस्टाइल

By: Aug 6th, 2022 12:03 am

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हेयरस्टाइल को पेरिस में भी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए पांच दशक हो गए हैं। अमिताभ सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी बेहद लोकप्रिय हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल को बहुत लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल की शोहरत विदेशों तक पहुंच गई है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से यह सरप्राइज आया है। उसने सैलून देखा, जिसमें मेरी फोटो लगी थी। हे भगवान, आखिर दुनिया को हो क्या रहा है। अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म नौ सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App