Himachal Weather : प्रदेश में इस मॉनसून में बारिश कम; नुकसान ज्यादा, कल मौसम साफ

By: Aug 17th, 2022 7:43 pm

अब तक 205 की मौत, हजार करोड़ का नुकसान
अब तक सामान्य से 5 फीसदी कम बरसा मॉनसून
आज हल्की बारिश, कल परसों भारी बारिश का अलर्ट
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश में इस मॉनसून सीजन में बारिश कम हुई हैं, जबिक नुकसान ज्यादा हो चुका हैं। प्रदेश में 29 जून को मॉनसून सीजन शुरू हुआ था और अभी भी जारी हैं। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार इस मॉनसून सीजन में अभी तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई हैं। जबिक प्रदेश को 1014 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका हैं। वहीं 205 लोगों की जान जा चुकी हैं। 387 लोग घायल हैं। वहीं 07 लोग अभी भी लापता हैं।

प्रदेश में मॉनसून सीजन अभी भी जारी हैं और आने वाले दिनों में और अधिक नुकसान होने की संभावना हैं। इस बार प्रदेश मेें मॉनसून सीजन सामान्य से 2 सप्ताह बाद शुरू हुआ था। ऐसे में अभी मॉनसून सीजन लंबा चला सकता हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिक नुकसान होने की संभावना हैं। प्रदेश में मॉनसून से नुकसान का दौर जारी हैं। बीते मंगलवार को प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ हैं। राजधानी शिमला में ही भारी बारिश से आधा दर्जन पेड़ गिरे हैं। शहर के हिमलैंड और टालैंड में आधी रात को भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से करीब पांच गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई। इसके अलावा नवबहार के पास भी भूस्खलन हुआ। झाखू में भी एक पेड़ गिर गया। वहीं, भारी बारिश से गिरि परियोजना में गाद आने से शहर में पेयजल आपूति ठप हो गई। ऐसे में शिमला शहर में पेयजल संकट गहरा सकता है। वहीं, एनएच-205 शिमला के बंगोरा होटल हिल स्टार के सामने भूस्खलन की वजह से बंद हो गया। ऐसे में वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग गलोग, धामी, सोलह मील होते हुए की जा रही है।

आज मौसम साफ, कल से फिर येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में वीरवार मौसम का साफ रहने वाला हैं। हालांंकि इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश की हल्की बौछारें गिर सकती हैं, लेकिन 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी कर दिया हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जल स्तर बढ़ सकता हैं। ऐसे में नदी नलों से दूर रहने की सलाह दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App