बद्दी में मनाई बाबा विश्वकर्मा जयंती

By: Sep 19th, 2022 12:15 am

उद्यमियों ने कौशल के जनक के पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
विश्व कर्मा जयंती बद्दी में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य समारोह डीआईसी के एसवीएम मैडीटेक में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर और उपाध्यक्ष युवराज चौक्कर शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सर्वप्रथम सभी लोगों ने मशीनों के जनक बावा विश्व कर्मा के चित्र में पुष्प अर्पित कर उनका आर्शीवाद लिया। सभी उद्यमियों व कारीगरों ने सुबह से ही मशीनों को साफ करके धूप लगाया। इससे पहले हिंदू वैदिक रीति रिवाज से पंडित कुलवीर सिंह आर्य ने परिसर में हवन व यज्ञ करके संपूर्ण जगत की सुख स्मृद्वि की कामना की।

विश्वकर्मा पुराण के अनुसार, आदि नारायण ने सर्वप्रथम ब्रह्माजी और फिर विश्वकर्मा जी की रचना की। भगवान विश्वकर्मा को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ब्रह्माजी के साथ मिलकर इस सृष्टि का निर्माण किया था। विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष तौर पर औजारों, निर्माण कार्य से जुड़ी मशीनों, दुकानों, कारखानों आदि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही साथ विश्वकर्मा जी को यंत्रों का देवता भी माना जाता है। चिरंजीव ठाकुर व सचिव अनिल मलिक ने कहा कि मशीनें जो कि इंजीनियरिंग का प्रतीक है से पूरे साल हम कमाते हैं और अपना तथा अपने कारीगरों के परिवारों को पालते हैं, को याद करने का यह दिन है। इस अवसर पर कपिल शर्मा, युवराज सिंह छोकर, आरपी सिंह, कुलवीर सिंह आर्य समेत कई उद्यमी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App