दशहरे से पहले… नए लुक में कुल्लू शहर

By: Oct 3rd, 2022 12:21 am

पहली बार केसरिया रंग में सजी अटल सदन की दीवारें, पल-पल बदलती रहेंगी लाइट्स

मोहर सिंह पुजारी-कुल्लू
जहां हाल ही में पूरे देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर में तिरंगा फहराया गया। वहीं, अब कुल्लू शहर में पडऩे वाले अटल सदन को दीवारों को फसाड़ लाइट्स के रंग में बदल लिया है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अटल सदन व अन्य भवनों में इस बार नया दिखने को मिलेगा। फसाड़ लाइट्स से अटल सदन को चमकाने का ट्रायल सफल हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्तूबर को यहां आ रहे हैं। वहीं, यहां पहुंचकर प्रधानमंत्री विश्व में अपनी अलग सी पहचान बनाने वाले सबसे बसे देव समागम का अनूठा नजारा देखेंगे। वहीं, जिस अटल सदन के मंच से प्रधानमंत्री रथ यात्रा को निहारेंगे, इस अटल सदन की दीवारें केसरिया रंग में दिखेगी। जिला प्रशासन ने यहां फसाड़ लाइट्स सिस्टम से दीवारों में तिरंगे का रंग स्थापित किया है। इससे कुल्लू दशहरा में आने वाले हजारों लोगों को अमृत महोत्सव का संदेश भी दिया जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान दीवारों में अपने भारत के शान तिरंगे का नजारा दिखेगा। बार-बार दीवारों में स्लाइड सिस्टम से बदलता रहेगा। लिहाजा, पहली बार अटल सदन की दीवारों को केसरिया रंग में चमका दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री के कुल्लू दौरे को लेकर तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। रथ मैदान में जहां सुरक्षा की दृष्टि से चारों तरफ व्यवस्था की जा रही है। वहीं, मैदान को अच्छे तरीके से समतल किया जा रहा है। इसके अलावा रथ मैदान की चारों तरफ की सडक़ पर भी प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मैटलिंग की गई। पूरा प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इतिहास में देश के प्रधानमंत्री का जहां 671 साल पुराने दशहरा उत्सव में शरीक होना कुल्लूवासियों के लिए गौरव की बात है। वहीं, पीएम के पांच अक्तूबर के दौरे ने रथ मैदान की तस्वीर को भी बदल डाला। रथ यात्रा के साथ इसी रथ मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान महानाटी होगी, जिसमें 8000 से अधिक महिलाएं भाग लेंगी।

इस बार समतल मैदान में महानाटी में भाग लेने वाली महिलाओं को मैदान की हल्की सी ऊबड़ -खाबड़ भी परेशान नहीं करेगी। इस बार रथ मैदान अलग अंदाज में तैयार किया जा रहा है। बता दें कि अटल सदन में लगी बड़ी स्क्रीन में जहां दशहरा उत्सव की झलकियों से लोग रू-ब-रू होंगे। वहीं, अटल सदन की केसरिया रंग में सजाई दीवारें आकर्षण का केंद्र रहेगी। इन दिनों भी जैसे ही दीवारें तिरंगे के रंग में चमक रही हंै तो यहां आसपास घूमने वाले लोग अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे हैं। बाकायदा सेल्फी ली जा रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के चारों तरफ पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। बता दें कि अटल सदन के साथ-साथ दशहरा मैदान में भी खूब हलचल हो गई है। अस्थायी दुकानें लगनी शुरू हो गई हंै। व्यापारियों ने डेरा डाल दिया है। वहीं, खेल मैदान में झूले लगने आरंभ हक गए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि अटल सदन की दीवारों को फसाड़ लाइट्स से सजाया गया है। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। दशहरा खास और अलग अंदाज में बने, इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में डटा हुआ है। (एचडीएम)

क्या होती है फसाड़ लाइट
देश में फसाड लाइट सबसे पहले साल 2018 में दिल्ली में लगाई गई थी। ये खास तरह की लाइट होती है। फसाड़ लाइट जिस जगह पर लगती है, उसी पर फोकस्ड रहती है। यानी इसकी रोशनी इधर-उधर नहीं बिखरती। इससे इमारत की सुंदरता बढ़ जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार सुंदर रोशनी वाली इमारतें बाहर खड़ी होती हैं और साथ ही आसपास के वातावरण को भी बढ़ाती हैं। ऐसे में कुल्लू के अटल सदन में भी दशहरा उत्सव में इमारत को खास रंगत के लिए डायनेमिक फसाड़ लाइटिंग की गई है। अमृत महोत्सव का संदेश के लिए यह लाइटिंग देशभर में लगाई खास तौर पर लगाई जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App