इंफाल में चंबा का डंका, पांच पदक जीते

By: Dec 3rd, 2022 12:20 am

28वीं जूनियर वर्ग राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में चंबा टीम के चार खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक किए अपने नाम

नगर संवाददाता-चंबा
इंफाल में आयोजित 28वीं जूनियर वर्ग राष्ट्रीय थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का हिस्सा चंबा जिला के चार खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व चार कांस्य पदक झटके हैं। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 52 किलोग्राम के $फुनावा अनिशुभा स्टाइल- टू में कार्तिकेय कटोच और 56 किलोग्रांम भार वर्ग मे अर्जुन ठाकुर ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के 44 भार वर्ग में प्रियांशी और 60 भार वर्ग में अंकिता नाथ ने कांस्या पदक और 65 भार वर्ग में हर्षिता नाथ ने स्वर्ण पदक हिमाचल की झोली मे डाला है। थांग-ता मार्शल आर्ट प्रदेश के मुख्य कोच भुवनेश्वर सिंह कटोच ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक से तीन दिसंबर तक आयोजित की जा रही है।

इसमें हिमाचल की टीम में महिला वर्ग से प्रियांशी 44 किलोग्राम, अंकिता 60 किलोग्राम, हर्षिता 65 किलोग्राम, वहीं पुरुष वर्ग में अनुज कुमार 44 किलोग्राम स्टाइल-एक, हरीश कुमार 44 किलोग्राम स्टाइल-दो, हरितिक कुमार 48 किलोग्राम, कार्तिकेय कटोच 52 किलोग्राम, अंकुश 56 किलोग्राम, अर्जुन कुमार 60 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन ने दर्शा दिया है कि हिमाचल में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं हे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल के प्रतिभागी खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App