कांगड़ा में जिंगल बेल… जिंगल बेल

By: Dec 25th, 2022 12:55 am

मदर्स टच स्कूल पालमपुर में ग्रुप डांस पर धमाल
पालमपुर। मदर्स टच स्कूल पालमपुर में प्रधानाचार्या ब्रिंदुला करोल की अध्यक्षता में क्रिसमस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मॉडलिंग से की गई, जिसमें सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इसमें बच्चो ने क्रिसमस सांग, कैरल्स, सांता क्लॉज डांस, ग्रुप डांस पेशकर खूब तालियां बटोरीं। अध्यापक भी सांता क्लॉज बनकर आया और मिठाई बांटीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा में नजर आए। स्कूल की प्रधानाचार्या ब्रिंदुला करोल ने बच्चों को क्रिसमस व नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

डिवाइन स्कालर कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम
जवाली। डिवाईन स्कालर कान्वेंट स्कूल जवाली में शनिवार को क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सभी बच्चों ने शांता क्लाज के परिधान पहन कर क्रिसमस डे बड़े ही अद्भुत तरीके से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के चेयरमैन राजिंद्र कौंडल ने सभी बच्चों को क्रिसमस डे मनाने का महत्त्व समझाया है, जिसमें उन्होंने बच्चों को भगवान ईशु मसीह के जीवन के बारे में बताया। इसके उपरांत उन्होंने स्टाफ व बच्चों सहित बड़े ही अद्भुत तरीके से सुंदर सजी क्रिसमस ट्री के साथ केक काटा गया, वहीं बच्चों ने शांता क्लाज की भेष भूषा में नृत्य प्रस्तुत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App