एक हफ्ते बाद खुली अटल टनल

By: Jan 18th, 2023 12:12 am

सुबह 10 से शाम तीन बजे तक ही लाहुल का रुख कर सकेंगे सैलानी

जिला संवाददाता-केलांग
बर्फबारी के बंद होने पर अटल टनल को करीब एक सप्ताह बाद सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर लाहुल के दारचा, उदयपुर और अन्य पर्यटक स्थल तक घूम सकेंगे। सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए अटल टनल होकर प्रशासन ने पर्यटकों की आवजाही के लिए टाइम टेबल निर्धारित किया है। प्रशासन ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया है। सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद आवजाही की अनुमति नहीं होगी।

डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही लगभग एक सप्ताह बाद लाहुल घाटी को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। लेकिन सुबह-शाम सडक़ पर पानी जमने से सफर जोखिम भरा हो गया है। प्रशासन ने इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी की। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पर्यटकों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया है। सुबह 10 बजे से पहले और दोपहर 3 बजे के बाद आवजाही की अनुमति नहीं होगी। लिहाजा अटल टनल होकर सफर करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। कहा कि सैलानी इन नियमों का सख्ती से पालन करें। उधर, लाहुल घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से घाटी में पर्यटन कारोबारी खुश हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App