पाचन की समस्या

By: Jan 28th, 2023 12:15 am

अब तो कम उम्र में भी यह समस्या गंभीर रूप में प्रकट होने लगी है। दरअसल व्यस्त जिंदगी, तनाव और अनियमित खान-पान का हमारे पाचन तंत्र पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके चलते लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि गैस, छाती के नीचे दर्द, अपच, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और कब्ज की समस्या। कब्ज के कारण कई बार लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं, जैसे कि बवासीर,चेहरे पर मुंहासे की दिक्कत, दिल की बीमारी, थकान और सिर दर्द। अगर किसी को छह महीने से अधिक कब्ज रहती है, तो उसे गंभीर स्थिति कहा जाता है। अगर आप कब्ज से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव अवश्य करना चाहिए। कब्ज की समस्या से पार पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाए जा सकते हैं।
पानी-आमतौर पर यह समस्या उन लोगों में देखी जाती है, जो पानी कम पीते हैं। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सुबह उठते ही कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। अगर समस्या ज्यादा है, तो एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। पेट साफ होने लगेगा। दिन भर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र में सुधार के अलावा कई बीमारियां भी खत्म हो जाएंगी।
लहसुन– खाने में लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह मल को मुलायम कर आंतों से आसानी से बाहर करने की क्षमता रखता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी के गुण पाए जाते हैं, जो पेट के सूजन को कम करता है। लहसुन को रोजाना भोजन में भी शामिल करना चाहिए। चाहें तो रोजाना लहसुन की एक-दो कलियां खा सकते हैं।
मेथी- कब्ज में मेथी का सेवन लाभकारी साबित होता है। रोजाना सोने से पहले एक चम्मच मेथी का चूर्ण गुनगुने पानी से लें।
योग करें- योग करने से पेट की आंतरिक संरचना सक्रिय होती है। हर रोज कम से कम पंद्रह मिनट के लिए योग करना चाहिए। आप वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन आदि कर सकते हैं। इन्हें करने से शरीर स्वस्थ रहता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App