किन्नौर में जमकर हुई बर्फबारी, बिजली गुल

By: Jan 31st, 2023 12:18 am

किसान-बागबान खुश, पानी की पाइपें जमने से परेशान

मोहिंद्र नेगी—रिकांगपिओ
जिला में रविवार देर शाम से हो रही बर्फबारी सोमवार दोपहर तक जारी रही। इस दौरान इस सीजन की सबसे अधिक बर्फबारी दर्ज की गई। समूचा क्षेत्र में हुई बर्फबारी से जहां बागबान-किसान खुश हंै तो वहीं अधिक बर्फबारी से लोगों को मुसीबत का भी सामना करना पड़ रहा है। जिला में रविवार देर रात से विद्युत आपूर्ति बंद है। कई क्षेत्रों में पेयजल लाइन जम जाने से खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी से जिला का समूचा संपर्क सडक़ पूरी तरह बंद हो गया। नेशनल हाई-वे पांच पर भी बर्फ पडऩे से यातायात पूरी तरह ठप पड़ गई है। जिला का हंगरंग वेली, गंग्युल घाटी, कल्पा और रिकांगपिओ में डेढ़ से दो फुट बर्फबारी हुई है, वहीं छितकुल और सांगला में दो से अढ़ाई फुट बर्फबारी हुई।

जिला में हो रही बर्फबारी से परिवहन निगम रिकांगपिओ की सभी लोकल रूट्स प्रभावित हुई है, वहीं लंबी दूरी के रूट्स पर भी असर पड़ा है। बताते चलें कि रिकांगपिओ निगम की कुछ बसें जिला के भीतर ही जगह-जगह फंसीं है। जो अधिक बर्फबारी से रिकांगपिओ नहीं पहुंच पाई। हालांकि सीमा सडक़ संगठन व हाई-वे एथॉरिटी सोमवार सुबह से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। कमांडिग ऑफिसर प्रमोद कुमार ने बताया कि स्पीलो, आकपा, मुरंग और पूह आदि क्षेत्रों में सडक़ से बर्फ हटाने के कार्य जारी है। एनएच 505 ए के जेई संतीश कुमार ने कहा कि जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली पावरी से रिकांगपिओ एनएच 505 ए पर सुबह से ही बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया था, जिसे बहाल कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाई थी। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App