विशेष

प्राचार्य के पद पर रेगुलर हुए बिना रिटायर हो जाएंगे कई प्रिंसीपल, DDO को सौंपनी पड़ी पावर

By: Jan 19th, 2023 4:28 pm

शिमला। शिक्षा विभाग में प्लेसमेंट के आधार पर प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे रहे सैकड़ों शिक्षक इस पद पर नियमित हुए बगैर ही रिटायर हो जाएंगे। स्कूलों में खाली पड़े पदों की स्थिति यह है कि अब शिक्षा विभाग को भी मजबूरन प्रिंसीपल की शक्ति डीडीओ को देनी पड़ी है।

हाल ही में शिक्षा विभाग ने 15 से अधिक स्कूलों में प्रिंसीपल की शक्तियां डिप्टी डायरेक्टर को सौंपी है, वहीं इस साल मार्च तक प्रदेश में 380 प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों में से अधिकांश को विभाग ने प्लेसमेंट के आधार पर इस पद पर तैनाती दी हुई है। प्लेसमेंट आधार पर तैनात प्रधानाचार्यों के इस पद नियमित हुए बगैर सेवानिवृत्त होने की स्थिति में उन्हें वित्तीय नुकसान होगा।

अर्थात प्लेसमेंट के आधार पर उक्त प्राचार्य अपने सेवा कार्यकाल में नियमितीकरण के लाभ और प्राचार्य के तय वेतनमान से वंचित रहे, जो कि एक दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। इससे पूर्व भी करीब 400 प्राचार्य बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्लेसमेंट के आधार पर नियुक्त प्राचार्यों के साथ शिक्षक संगठन भी कई बार इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष रख चुके हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App