राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा सुरक्षा पदक से सम्मानित होंगे नितिन धीमान

By: Jan 26th, 2023 12:45 am

स्टाफ रिपोर्टर- ऊना
अग्निशमन केंद्र ऊना में कार्यरत स्थानीय अग्नि शमन अधिकारी नितिन धीमान को विभाग में सराहनीय सेवाओं के चलते गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक से नवाजा जायेगा। पदक की घोषणा होते ही अग्निशमन विभाग में खुशी की लहर है। उल्लेखनीय है कि ऊना की उफनती सोमभद्रा नदी रामपुर में 19 अगस्त 2020 को एक व्यक्ति पुल के नीचे फंस गया था। जिसे अग्निशमन ऊना के दलबल की कमांड करते हुए नितिन धीमान ने रस्सों व लाइफ जैक्ट की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल कर जान बचाई थी। व मौका पर प्राथमिक उपचार देकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल ऊना को आगामी उपचार के लिए भेजा था। नितिन धीमान अग्निशमन विभाग में वर्ष 1997 में बतौर फायरमैन भर्ती हुए। तदोपरांत वर्ष 2015 पदोन्नत होकर लीडिंग फायरमैंन बने।

फिर वर्ष 2018 में सब फायर ऑफिसर अधिकारी बने। गत बर्ष 2022 को केंद्र अग्निशम्न अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए। मौजूदा समय में उपरोक्त अधिकारी ऊना के अग्निशमन केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अग्निशमन विभाग में अधिकारी अपनी सराहनीय सेवा कर अनेकों वार जान जोखिम में डालकर पहले भी कई जिंदगियां बचा चुके है। इतना ही नहीं सरकारी व निजी संपत्ति को जलने से भी बचाया है। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भी अधिकारी के कार्यों की सराहना की जाती है। और अपनी सेवा के दौरान कई लोगों को समय-समय पर मॉक ड्रिल व लैक्चर दे कर आग से बचाव के बारे में जागृत कर रहे हैं। केंद्र अधिकारी नितिन धीमान ने कहा कि विभाग के प्रति वफादारी से कार्य कर रहे हैं अवार्ड मिलने से प्रोत्साहन मिला है। बेहतर कार्य को हमेशा बरकरार रखा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App