वेबसीरीज नंदा देवी में मुख्य भूमिका में सुनील शेट्टी

By: Feb 27th, 2023 11:04 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वेबसीरीज नंदा देवी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। सुनील शेट्टी इन दिनों हिमाचल के कुल्लू में वेबसीरीज नंदा देवी की शूटिंग कर रहे हैं।

एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। एंडेमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वेब सीरीज नंदा देवी में एक्शन और थ्रिलर दर्शकों को देखने को मिलेगा। नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे उंची चोटी है। जिसका मूल नाम आन्नद देने वाली देवी है।

बालीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी वेब सीरीज नंदा देवी की शूटिंग के लिए रविवार को कोठी पहुंचे। कोठी में सुबह 10 बजे वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हुई। तीन बजे के बाद बर्फबारी शुरू होने के कारण शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज नंदा देवी में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वेब सीरीज एंडैमोल शाइन प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। रविवार को ब्लास्टिंग व फायरिंग के सीन फिल्माए गए। नंदा देवी वेब सीरीज माउंटेन एक्सपिडिशन पर आधारित है। नंदा देवी माउंटेन भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है, जिसका मूल नाम ‘आनंद देने वाली देवी’ है। नंदा देवी वेब सीरीज में सुनील शेट्टी अपने दोस्तों के साथ नजर आएंगे। वेब सीरीज में सुनील के साथ महेश एंड राजेश मुख्य भूमिका में हैं। स्थानीय युवाओं वीरू व साहिल को भी वेब सीरीज में कमा करने का मौका दिया गया है। जहां शूटिंग हो रही है, वहां यूनिट से बाहर का कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता है। इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोकल कमांडोज इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। बता दें कि शूटिंग के अंतिम दिनों में सुनील शेट्टी अपने प्रशंसकों से मिलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App