सरकार में एक और तैनाती, संजय चौहान बने राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन

By: Feb 21st, 2023 1:14 pm

शिमला। प्रदेश सरकार ने संजय सिंह चौहान को राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सिंह चौहान कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। इस बारे में प्रदेश सरकार के सचिव सीपाल रासू ने अधिसूचना जारी की है। संजय सिंह चौहान पहले से ही बैंक के गैर सरकारी सदस्य नामित हैं।

सीपाल रासू ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले पर्यटन विकास निगम में चेयरमैन के तौर पर विधायक आरएस बाली की ताजपोशी हो चुकी है। मंत्री पद न मिलने से नाराज़ कांगड़ा के हिस्से दूसरे बड़ी नियुक्ति आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App