शिवरात्रि पर सीएम का करेंगे जोरदार स्वागत

By: Feb 12th, 2023 12:55 am

कांगे्रस नेत्री चंपा ठाकुर बोलीं, झूठा श्रेय लेने का प्रयास न करें सदर के भाजपा विधायक, कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
कांग्रेस नेत्री एवं मंडी सदर से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर ने कहा कि सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले कई वर्षो से सदर से विकास की चिंता छोड़ कर घर बैठे अनिल शर्मा को अब फिर से सदर की याद आ ही है और अब वह कांग्रेस सरकार के प्रयासों का भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। चंपा ठाकुर ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्री मंडी के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्यमंत्री मंडी जिले में पहली बार पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां सदर कांग्रेस व लोग जोरशोर से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार जनहित में फैसले लिए जा रही है। दो महींनों में सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं। चंपा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिल कर उन्हें सदर विस क्षेत्र की समस्याओं और लंबित योजनाओं के बारे में अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि वह खुद संगठन के व्यक्ति हैं और वह पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को पार्टी की मजबूती के लिए उनका सम्मान करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से लीड करने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही थौना विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू किया जाएगा।

लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसें भाजपा नेता
मंडी। विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी ने आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत दो दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन द्रंग विधानसभा क्षेत्र के बिजनी में जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने मंडी जिला में भाजपा की एकतरफा जीत के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और बधाई देते हुए कहा की जीत के इस क्रम को आगे भी जारी रखा जायेगा और आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र को ऐतिहासिक अंतर से जीतेगी। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया और संगठन के द्धारा किए पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को भाजपा संगठन आम जनता के घर घर दस्तक देंगे और हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहा है।