उत्तराखंड पर्यटन का पैन-इंडिया रोड शो, CM धामी के विजन को जमीन, पर्यटन को पहली पसंद बनेगा राज्य
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश अनुसार तथा माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में देश का पहली बार ऐसा प्रयास, जिसमें एक राज्य अपने पर्यटन पक्ष को संगठित, समन्वित और बहु-शहरी अभियान के रूप में आगे रख रहा है। उत्तराखंड पर्यटन ने शनिवार को दिल्ली से पैन-इंडिया एकीकृत रोड शो की शुरुआत की, जिसमें उत्तराखंड तथा दिल्ली-एनसीआर के 250 से ज्यादा इंडस्ट्री स्टेक होल्डर ने प्रतिभाग किया। यह आयोजन आने वाले महीनों में देश के प्रमुख महानगरों में आयोजित होंगे। इस अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड को सालभर के 365 दिन पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। दिल्ली आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उपस्थित रहे।
उनके साथ धीराज सिंह गब्र्याल सचिव पर्यटन, अभिषेक रुहेला अपर सचिव पर्यटन, विशाल मिश्रा प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम, विनीत तोमर प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित कई विभागीय अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और देश के प्रमुख टूर व ट्रैवल ऑपरेटर मौजूद रहे। इस राष्ट्रीय अभियान का केंद्रीय उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर के ट्रैवल ट्रेड और पर्यटन उद्योग को राज्य के एडवेंचर, विंटर, वेलनेस, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा अनुभवात्मक पर्यटन उत्पादों से जोडऩा है। इसके बाद राज्य पर्यटन दृष्टि और भविष्य के अवसरों पर अभिषेक रोहिला, जीएमवीएन की योजनाएं एवं रणनीति पर विशाल मिश्रा, केएमवीएन की फॉरवर्ड प्लानिंग पर विनीत तोमर ने प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। रोड शो में प्रमुख वक्ताओं में पद्मश्री अजीत बजाज तरुण थियो, करण, श्री अभिषेक अहलूवालिया ने अपने विचार व अनुभव साझा किए और उत्तराखंड को भारत का सबसे सुरक्षित, रोमांचक तथा सुव्यवस्थित एडवेंचर व छुट्टी गंतव्य बताया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
