मोबाइल मार्केट में आग, लाखों के आईफोन राख, सेक्टर-22 में पेश आया वाकया; जान बचाने को लोगों में मची अफरा-तफरी

By: Mar 18th, 2026 9:25 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में स्थित भीड़भाड़ वाली मोबाइल मार्केट में बुधवार सुबह दुकानों में भीषण आग लग गई। जानकारी अनुसार मार्कीट की पहली मंजिल पर स्थित बंसल फोटो फ्रेमिंग में पहले आग सुलगी और इसके बाद भडक़ी आग की लपटों के ने दूसरी मंजिल पर स्थित एक अन्य दुकान भी लपेट में आ गई और देख्ग्ते ही देखते आग बुरी तरह से भडक़ गई। आग लगने के बाद दुकानों के अंदर होर रहे धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। वहीं नगर निगम ने घटनास्थल पर पानी के टैंकर पहुंचा दिए हैं। गनीमत रही की इस अग्निकांड में किसी भी तरह से जानि नुकसान की कोई खबर नहीं है। जबकि आग लगने के समय भी मार्केट में भीड़ थी।

अग्ग लगने की सुचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के पूरे इलाके को खाली करा दिया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। हालांकि फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही थी। क्योंकि अंदर मोबाइल व अन्य सामान जल रहा था तो आग तेज हो रही थी और इसमें धमाके हो रहे थे। ऐसे में आग को बुझाने के लिए पानी के साथ फोम व और अन्य तरीके अपनाए गए। स्थिति से निपटने के लिए मोाहली से भी गाडिय़ां मंगवा ली थी। सेक्टर-21, 22, 17, 18 चौक से स्टेडियम की तरफ जाने वाले रोड को बैरिकेड लगाकर पुलिस ने बंद कर दिया ताकि आग की वजह से लोगों को कोई नुकसान न उठाना पड़े। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन यह माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि आग बुझने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम इस पर जांच करेंगी। दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया है। मोबाइल दुकान में आईफोन भी थे, जो जल गए। आग लें से लाखों रुपए की क्षिति का अनुमान है। पुलिस छानबीन में जुटी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App