गंगभैरो पहुंचे विधायक पवन काजल, जनता के बीच भरी हाजिरी
मटौर। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के तहत अनसोली पंचायत के साथ लगते गंगभैरो मंदिर में बजरंग दल ग्राम घुंडी (अनसोली) द्वारा 27 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जबकि रात को जागरण भी किया जाएगा। इसके चलते आज गुरुवार को अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, जिसमें स्थानीय विधायक पवन काजल बतौर मुख्यतिथि पहुंचे।

यहां विधायक ने पूर्जा-अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया। चूंकि विधानसभा का बजट सत्र जारी है, जिसके चलते वह कल होने वाले भंडारे में शरीक नहीं हो सकते थे। ऐसे में विधायक पवन काजल गुरुवार को ही जनता के बीच हाजिरी भरी और बातचीत की। इस दौरान ग्रामीण उत्तम चंद, कश्मीर, सुरजीत, प्रकाश, अश्वनी, गोलू, जीवन, तनु ,ओम प्रकाश, अभिषेक, शेखर, राहुल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
