कोई टीम ICC से बड़ी नहीं, वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश-पाकिस्तान विवाद पर बोले जय शाह
दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली
टी20 वल्र्ड कप 2026 समाप्त हुए एक हफ्ता हो गया है। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था और रिकॉर्ड अपना तीसरा खिताब जीता था। विश्व कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में काफी अच्छे से हुआ। हालांकि, विश्व कप से ठीक पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान ने काफी विवाद किया था, जिससे काफी बवाल भी मचा था। हालांकि, अब उस पूरे मामले पर आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने बड़ा बयान दिया है। बिना किसी टीम का नाम लिए जय शाह ने अवॉड्र्स सेरेमनी में कहा, यह आईसीसी वल्र्ड कप काफी महत्त्वपूर्ण था, क्योंकि इससे पहले काफी बात हो रही थी कि कुछ टीमें खेलेंगी या नहीं और विश्व कप आगे कैसे बड़ेगा। बतौर आईसीसी चेयरमैन, मैं कहूंगा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है और कोई एक टीम ऑर्गेनाइजेशन नहीं बनाती है। ऑर्गनाइजेशन सभी टीमों का कॉम्बिनेशन है। बता दें कि टी-20 वल्र्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत आने से मना कर दिया था।
हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश को उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी बांग्लादेश नहीं माना और अंत में आईसीसी ने बांग्लादेश को डेडलाइन तक अपना स्टैंड न बदलने की वजह से वल्र्ड कप से बाहर कर दिया। उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का खुलकर समर्थन किया और उन्होंने पहले टी-20 वल्र्ड कप न खेलने की धमकी दी। इसके बाद पाकिस्तान ने कहा कि वे विश्व कप तो खेलेंगे, लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पाकिस्तान ने यू टर्न लिया और भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबला भी खेला, जिसमें उनको करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
सभी व्यूअरशिप रिकॉर्ड टूटे
जय शाह ने कहा, इस विश्व कप ने सभी व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहली बार इतिहास में हमने 7.2 मिलियन व्यूअर्स रिकॉर्ड किए। ओवरऑल व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखेंगे, अमरीका ने भारत को अच्छी फाइट दी। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को तंग किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, नेपाल ने इंग्लैंड को जख्म दिया। मैं सभी ऐसोसिएट देशों को मुबारकबाद देना चाहता हूं। उन्होंने फुल मेंबर्स नेशन के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
