पुलिस ने चमलोग में मारा छापा, अवैध शराब बरामद
साढ़े पांच पेटी देशी और विदेशी नशा जब्त, टीन के खोखे में चल रहा था कारोबार
कार्यालय संवाददाता – बिलासपुर
सदर पुलिस टीम ने चमलोग के पास अवैध शराब के साथ दबोचा है। पुलिस द्वारा इस व्यक्ति के कब्जा से साढ़े पांच पेटी देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को चमलोग के समीप बरोग में एक टीन शैड में अवैध शराब के कारोबार के बारे में सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस द्वारा यहां पर दबिश दी गई। पुलिस ने इस दौरान 18 अदद पेटी देसी शराब, तीन पेटी मैक डब्लस, दो पेटी ऑफिसर च्वाइस, आधी पेटी वीयर बरादम की है। उधर, इस बारे में एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रविंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बलोह में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
बरठीं। शाहतलाई थाना के अंतर्गत बलोह पंचायत के बलोह में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा गया है। साथ ही अंग्रेजी भाषा में पाकिस्तानी इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह के समय रतन चंद अपने खेतों की ओर गए तो इस दौरान उनकी नजर खेत में पडे एक गुब्बारे पर पड़ी। उन्होंने इस गुब्बारे को देखा तो इसमें पाकिस्तान लिखा हुआ था। इस बारे में अन्य लोगों को भी सूचना दी गई। साथ ही शाहतलाई पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौक पर पहुंची और इस गुब्बारे में कब्जे में लिया। उधर, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि बलोह में मिले गुब्बारे को जांच के लिए भेजा गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
