शिमला की स्मृति मांटा ‘मिस टेलेंटेड’ मंडी की सिद्धि ‘मिस मल्टी मीडिया’, ‘मिस हिमाचल’ के ग्रूमिंग सेशन में जीते सब-टाइटल

By: Apr 27th, 2026 9:57 pm

धर्मशाला— कोतवाली ग्रेस्प लर्निंग प्वाइंट के योगेश चौधरी, विकल कश्यप और ‘मिस हिमाचल’ की ग्रूमर पलक शर्मा के साथ सब-टाइटल विजेता ‘मिस टेलेंटेड’ शिमला की स्मृति मांटा

धर्मशाला— कोतवाली ग्रेस्प लर्निंग प्वाइंट के योगेश चौधरी, विकल कश्यप और ‘मिस हिमाचल’ की ग्रूमर पलक शर्मा के साथ सब-टाइटल विजेता ‘मिस मल्टी मीडिया’ मंडी की सिद्धि गोयल

स्टाफ रिपोर्टर— धर्मशाला

‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2026’ का खिताब जीतने से पहले टॉप-20 फाइनलिस्ट में ग्रूङ्क्षमग सेशन में सब-टाइटल जीतने को कांटे की टक्कर हुई। सोमवार को धर्मशाला के खनियारा मोहली में स्थित होटल धर्मशाला रिट्रिट में ग्रूमिंग सेशन के दौरान ‘मिस टेलेंटेड’ का खिताब शिमला कुपवी की स्मृति मांटा के नाम रहा। मंडी के बीड़ की सिद्धि गोयल ने मिस मल्टीमीडिया का खिताब अपने नाम किया है। सब-टाइटल में निर्णायक मंडल में धर्मशाला के कोतवाली ग्रेस्प लर्निंग प्वाइंट से योगेश चौधरी, विकल कश्यप व ‘मिस हिमाचल’ की ग्रूमर पलक शर्मा शामिल रहे। उन्होंने सब-टाइटल विजेता प्रतिभागियों को सेशे व क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2026’ का ग्रैंड फिनाले मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज के सरदार सोभा सिंह ऑडिटोरियम में होगा। पिछले एक सप्ताह से चल रहे ग्रूमिंग सेशन में विभिन्न विषयों की ट्रेनिंग के साथ अन्य टिप्स भी प्रदान किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App