13 छात्रों का पांच सितारा होटलों में प्लेसमेंट

By: May 14th, 2026 12:02 am

चंबा डिग्री कालेज के वी-वाक विभाग के छात्रों के चयन पर प्राचार्य ने दी बधाई

नगर संवादाता-चंबा
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के वी-वाक पर्यटन और आतिथ्य और एडुब्रिज लर्निंग के तेरह छात्रों को देश के बडे शहरों के ब्रांडेड पांच सितारा होटलों में शानदार प्लेसमेंट (रोजगार) हासिल हुआ है। इनमें आरती शर्मा, यश और अभिषेक को कंट्री इन होटल अमृतसर, नवीन और शिशु को होलीडे इन होटल चंडीगढ, हिमानी और मुस्कान ठाकुर को क्लब महिंद्र रिसोर्ट कंडाघाट, अस्तित्व, तुषार को वर्मा रेस्टोरेंट चेंन, रोहित और प्रिंस को उत्तराखंड के जिम कार्बेट वेलकम बाई आईटीसी होटल और विशाल को आईटीसी सिरमौर, पंकज चौहान को होटल वेलकम बाई आईटीसी चंडीगढ़ में प्लेसमेंट मिली है। महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डा. राकेश राठौर ने इस शानदार रोजगार उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में टूरिज्म और हास्पिटैलिटी सेक्टर की ही अहम भूमिका रहेंगी।

हास्पिटैलिटी एंड टूरिज्म सेक्टर में जाब्स की कमी नहीं है। भारत में होटल और दूसरे उद्योगों की डिमांड को देखते हुए भारत सरकार ने स्किल मिशन की शुरुआत की गई है ताकि इन कोर्स को करने के बाद देश का कोई भी युवा वर्ग बेरोजगार ना रहे। भारत जैसे युवा देश के लिए बेरोजगारी न केवल एक आर्थिक चुनौती है बल्कि एक सामाजिक मुद्दा भी है। युवाओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावसायिक प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकों (जैसे एआई डेटा साइंस) में भी स्किल्ड होना अति आवश्यक है ताकि वो बेरोजगारी की दौड में न रहे। इस मौके पर वी-वाक विभाग के नोडल अधिकारी डा. प्रो. चमन सिंह भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App