चंबा के 66 छात्र चंडीगढ़ हुए रवाना
छात्र सह इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत रवाना, समन्वयक केवल शर्मा ने दी जानकारी
नगर संवाददाता-चंबा
जिला चंबा के विभिन्न विद्यालयों एवं ब्लाकों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थकेयर सेक्टर का आन जाब टे्रनिंग ओजेटी सह इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत हेल्थ केयर सेक्टर के 66 विद्यार्थी बुधवार को जीरकपुर-चंडीगढ को रवाना हुए। इनमें 12 छात्र एवं 54 छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थियों के साथ एस्कार्ट शिक्षिकाएं मीनाक्षी, आरती ठाकुर एवं नमिता साथ रहेंगी।
जिला व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक चंबा केवल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विभिन्न ब्लाकों से हेल्थकेयर सेक्टर के 66 विद्यार्थियों का दल ओजेटी कार्यक्रम हेतु जीरकपुर-चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होते हैं। इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ-साथ कौशल आधारित ज्ञान प्राप्त होता है, जोकि उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी दिनों में भी विभिन्न सेक्टरों के विद्यार्थियों के लिए ओजेटी टूअर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
