डीसी ने डलहौजी में जांची चुनावी तैयारियां

By: May 15th, 2026 12:48 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेप्सवाल ने गुरुवार को डलहौजी का दौरा कर आगामी नगर परिषद चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम, काउंटिंग सेंटर तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं तथा चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपमंडलाधिकारी डलहौजी अनिल भारद्वाज व तहसीलदार रमेश चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App