505 ग्राम चरस के साथ एक अरेस्ट, पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, चार दिन के रिमांड पर आरोपी

By: May 11th, 2026 12:05 am

निजी संवाददाता- पंचकूला

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 क्षेत्र से 505 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी पुष्प राज के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि क्राइम ब्रांच-19 की टीम चुनाव के मद्देनजर सेक्टर-20 क्षेत्र में गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि श्मशान घाट रोड स्थित पार्किग क्षेत्र में एक युवक भारी मात्रा में चरस लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र से लेकर आया था और पंचकूला, ढकोली, जीरकपुर व आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाला था। पुलिस को मामले में मुख्य सप्लायर के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। साथ ही आरोपी के संपर्क में रहने वाले अन्य तस्करों और ग्राहकों की भी पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेक्टर-20 क्षेत्र से 505 ग्राम चरस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App