प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना बनी वरदान
नकरोड़ शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने सौंपा मृतक की पत्नी को क्लेम राशि का चेक
नगर संवाददाता-चुराह
चुराह उपमंडल के धन्नाली गांव के खेमराज पारिवारिक सदस्यों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वरदान साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की नकरोड शाखा की ओर से खेमराज की मौत पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम का सेटलमेंट कर दो लाख रुपए का क्लेम परिवार को दिलवाया है। नकरोड शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने गुरूवार को खेमराज की पत्नी रूखो देवी को दो लाख रूपए की क्लेम राशि का चेक सौंपा।
उन्होंने बताया कि खेमराज ने नकरोड शाखा में अपने बैंक खाते के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा था।
खेमराज की मौत के बाद बीमा की राशि क्लेम हेतु पारिवारिक सदस्यों की ओर से आवेदन करने के बाद कागजी औपचारिकताएं निपटाई गई। तदोपरांत बीमा की क्लेम राशि मृतक की पत्नी को प्रदान कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आहवान किया है कि वे बैंक से जुडक़र सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि खाताधारक 436 रूपए के वार्षिक प्रीमियम के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना करवा सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
