राम नगर में पड़े सबसे अधिक वोट
राम नगर पंचायत में 83.67 प्रतिशत मतदान दर्ज, डंगोह खास में 74.30 प्रतिशत
स्टाफ रिपोर्टर – दौलतपुर चौक
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को हुए पंचायतीराज संस्थानों के चुनावों के दूसरे दौर में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढक़र अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई पंचायतों में मतदान प्रतिशत 80 के आंकड़े को पार कर गया, जबकि राम नगर पंचायत में सबसे अधिक 83.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चतेहड़ पंचायत में 81.93 प्रतिशत, बढ़ेड़ा राजपूतां में 81.41 प्रतिशत, लोहारली में 81.15 प्रतिशत, गणु मंदवाड़ा में 81.05 प्रतिशत, रायपुर में 80.90 प्रतिशत तथा ब्रह्मपुर पंचायत में 80.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके अलावा डंगोह खुर्द में 79.84 प्रतिशत, गगरेट अप्पर में 79.57 प्रतिशत, टटेहड़ा में 79.08 प्रतिशत, मवां कोहलां में 78.75 प्रतिशत, संघनेई में 78.53 प्रतिशत, नकड़ोह में 78.16 प्रतिशत तथा डंगोह खास में 74.30 प्रतिशत मतदान रहा। दिनभर मतदान केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह नजर आया, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
यहां हुआ मतदान
सबसे अधिक मतदान वाली पंचायतें राम नगर 83.67 प्रतिशत, चतेहड़ 81.93 प्रतिशत, बढ़ेड़ा राजपूतां 81.41 प्रतिशत, लोहारली 81.15 प्रतिशत, गणु मंदवाड़ा 81.05 प्रतिशत रहा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

