चंबा में वर्मा ज्वैलर्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ

By: May 15th, 2026 12:47 am

चार दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन ही लोगों की उमड़ी भीड़, 17 तक चलेगी प्रदर्शनी
नगर संवाददाता-चंबा
वर्मा ज्वैलर्स सोलन की ओर से जिला मुख्यालय में चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शिक्षाविद डा. कविता बिजलवान ने किया। इस मौके पर वर्मा ज्वैलर्स सोलन के सेल्स हेड शीशराम ठाकुर ने बताया कि यह प्रदर्शनी 14 से लेकर 17 मई तक चलेगी इसमें वर्मा ज्वैलर्स द्धारा ग्राहकों के लिए विशेष आफर और नई डिजाइनों की शानदार वैरायटी पेश की गई है। विवाह सीजन और त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शोरूम में सोने, चांदी, डायमंड और कुंदन ज्वैलरी के नवीनतम कलेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं, जिन्हें ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद और आधुनिक ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए हल्के वजन से लेकर पारंपरिक डिजाइनों तक की नई रेंज लाई गई है। इसके अलावा खरीदारी पर आकर्षक छूट, मेकिंग चार्ज में विशेष आफर तथा चुनिंदा आभूषणों पर उपहार योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

उप्होंने कहा कि प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए ब्राइडल सेट, नेकलेस, ईयररिंग्स, चूडियां और दैनिक उपयोग की स्टाइलिश ज्वैलरी की नई वैरायटी और युवाओं के लिए माडर्न डिजाइन की रिंग्स और चेन भी उपलब्ध हैं। शीशराम ठाकुर ने बताया कि वर्मा ज्वैलर्स सोलन अब ब्रांड नाम बन गया है। इसे अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 नेशनल अवार्ड जीते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए पचास हजार की खरीद पर एक सोने का सिक्का फ्री दिया जाएगा, जबकि डायमंड और डेढ लाख की खरीद पर दो सोने के सिक्के ग्राहक को मिलेंगे। वर्मा ज्वैलर्स के वरुण कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी में यूनिक वैरायटी तथा हिमाचली ज्वैलरी के साथ-साथ टेंपल ज्वैलरी भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही ग्राहक को एक्सचेंज आफर का भी लाभ मिल पाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App