आज भालू गांव में होगा आदित्य का अंतिम संस्कार

By: Jun 18th, 2026 12:02 am

बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचा था ओमान में मिसाइल हमले में मारे गए हमीरपुर के युवक का शव
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
पिछले दिनों ओमान में अमरीका हमले में जान गंवाने वाले जिला हमीरपुर के ग्राम पंचायत हड़ेटा के भालू गांव निवासी आदित्य का शव बुधवार देर शाम मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंच गया। शव के अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन की ओर से शव को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, जबकि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य का शव बुधवार सुबह करीब आठ बजे दिल्ली पहुंचा था। वहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर करीब तीन बजे शव को चंडीगढ़ लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से शव को हमीरपुर के लिए रवाना किया गया और देर शाम मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर में किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदित्य का अंतिम संस्कार भी वीरवार को ही किया जाएगा।

अमरीका-ईरान जंग की खौफनाक दास्तान

उन्होंने कहा कि वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद बेटे का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि 10 जून को अमरीका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान ओमान तट पर जहाज पर मिसाइल हमला हुआ था। इस हमले में जहाज पर सवार 24 लोगों में से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि हमीरपुर जिले के आदित्य समेत तीन लोगों की मौत
हो गई थी।

अस्पताल पहुंचे मृतक आदित्य के चाचा और रिश्तेदार

मृतक के चाचा सहित अन्य रिश्तेदार भी अंतिम प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए अस्पताल पहुंचेंगे। मृतक के पिता राजेश कुमार शर्मा के अनुसार प्रशासन और संबंधित विभागों के सहयोग से शव को हमीरपुर लाया
गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App