गर्मी में भक्तों को मिली बड़ी राहत
माता गासियां देवी मेले में लगाई ठंडे पानी की छबील, बांटा हलवे का प्रसाद
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
ग्राम पंचायत दिम्मी स्थित माता गासियां देवी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में माता के भक्तों ने मंदिर में माथा टेका और मेले का लुत्फ उठाया। मेले के उपलक्ष्य पर गांव झंबर में ग्राम सुधार सभा एवं ग्रामीणों के सहयोग से ठंडे पानी की छबील लगाई गई। मेले में पहुंचने वाले लोगों को ठंडे पानी के साथ-साथ हलवे का प्रसाद भी बांटा गया। यह जानकारी सभा के प्रधान प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष माता गासियां में मेले का आयोजन होता है। इस उपलक्ष्य पर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण ठंडे पानी की छबील लगाते हैं। इस छबील में मुख्यत प्रवीण कुमार कमेटी प्रधान, उपप्रधान शालीग्राम, सचिव अजय कुमार डोगरा, राजकुमार पटियाल, काकू, राजेश, सुरेश, दीनानाथ, सूंका राम व अन्य समस्त ग्रामवासियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
