चार घंटे तक बंधक बना रहा भोटा-जाहू मार्ग
नाली में फंसा ट्रक; जाम लगने से लगीं वाहनों की लंबी कतारें, लोग परेशान
निजी संवाददाता – जाहू
भोटा-जाहू सडक़ मार्ग पर जाहू के तलाई गांव के पास सडक़ पर एक भारी वाहन (ट्रक) के फंस जाने के कारण लगभग चार घंटे तक लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। यह एक व्यस्त मार्ग होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों तथा यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जाहू की ओर जा रहा एक रेत से भरा ट्रक का टायर तलाई गांव के पास बनी नाली में फंस गया।
कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
मौके पर पहुंची जाहू पुलिस ने यातायात सुचारु करवाने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन चार घंटे बाद सडक़ पर फंसे ट्रक को निकला गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
