नीरज भारती का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया में पार्टी नेतृत्व पर कसा तंज

By: Jun 5th, 2026 11:43 pm

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव विनोद जिंटा द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेतृत्व पर तंज कसा।

उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार का धन्यवाद करते हुए लिखा कि कम से कम उनके नाम की स्पेलिंग सही कर ली जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन की जिम्मेदारी मिलने का मतलब यह नहीं है कि कोई सरकार की कठपुतली बनकर काम करे। नीरज भारती की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App