बजड़ौह के सिर सजा वालीबाल का ताज

By: Jun 11th, 2026 12:02 am

धमरोल में 16 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला, विजेता को मिले 8100 रुपए

निजी संवाददाता – भोरंज
उपमंडल भोरंज के धमरोल में आयोजित एक दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों ने पूरे दिन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान धमरोल की टीम का सामना जाहु की टीम से हुआ। रोमांचक मुकाबले में धमरोल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में बजड़ौह और सुंदरनगर की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बजड़ौह की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए सुंदरनगर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला धमरोल और परमार यूथ क्लब बजड़ौह के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंतत: परमार यूथ क्लब बजड़ौह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धमरोल की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

उपविजेता धमरोल टीम को 5100 का इनाम

समापन समारोह में विजेता परमार यूथ क्लब बजड़ौह को 8100 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता धमरोल टीम को 5100 नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App