ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026 के लिए हमीरपुर में रजिस्ट्रेशन शुरू

By: Jun 11th, 2026 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – हमीरपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े टैलेंट हंट एग्जाम ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026 के आधिकारिक शुभारंभ के बाद हमीरपुर में भी इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। एस्पायर कॉन्टिनेंटल स्कूल हमीरपुर तथा एस्पायर आईआईटी एवं मेडिकल हमीरपुर में विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच इस परीक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर एस्पायर हमीरपुर के सेंटर हेड अमित सिंह ने समस्त हमीरपुरवासियों से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026 केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता का आकलन करने, छात्रवृत्तियां प्राप्त करने तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए स्वयं को तैयार करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा। अमित सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष इस परीक्षा को पूरे प्रदेश से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला था और इस बार हमीरपुर जिला भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App