रेसलर राजवीर सिंह और कोच का वेलकम
एशियन चैंपियनशिप में चयनित होने पर नवाजा खिलाड़ी
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
साईं सेंटर हमीरपुर मेंं रेसलर राजवीर सिंह व उनके कोच रिंकू शर्मा का हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। साईं सेंटर के खिलाडिय़ों और कोच ने रेसलर राजवीर सिंह और उनके कोच को फूल मालाएं पहनाकर वेलकम किया। बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण हमीरपुर केंद्र के युवा रेसलर राजवीर सिंह का हाल ही में अंडर-15 वर्ग में एशियन चैंपियनशिप में चयन हुआ है। लखनऊ में आयोजित ट्रायल में देश भर के प्रत्येक राज्य से एक-एक रेसलर ने भाग लिया। ट्रायल में 10 कैटागिरि में एक-एक रेसलर का चयन किय ा गया है।
ऐसे में साईं सेंटर हमीरपुर के रेसलर राजवीर सिंह का 44 किलोभार वर्ग में चयन हुआ है। अब वे एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। रेसलर राजीव सिंह के कोच रिंकू शर्मा ने बताया कि राजीव सिंह पिछले तीन वर्षों से उनके पास रेसलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह इससे पहले नेशनल इवेंट में ब्राउंज मेडल भी जीत चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राजवीर सिंह एशियन चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करेंगें और देश की झोली में स्वर्ण पदक डालेंगें। वहीं साईं सेंटर हमीरपुर के प्रभारी प्रेमलाल ठाकुर ने रेसलर राजवीर सिंह के एशियन चैंपियनशिप में चयन होने पर उनके रेसलर कोच रिंकू शर्मा को भी इसके लिए बधाई दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
