विधायक संजय अवस्थी ने बनिया देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए की 5 लाख देने की घोषणा
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत बखालग में आयोजित बनिया देवी मेले में पहुंचकर बनिया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण के प्रारंभिक कार्य के लिए 5 लाख रुपए, ज्ञासी माता देवी में ग्रिल लगाने के लिए 1 लाख रुपए, गोपाल के घर से मंझली बेड धरनो मार्ग के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने दिदू से बनिया देवी मार्ग पर मुख्य द्वार निर्माण के लिए तथा भिंडी से जाबलू मार्ग के निर्माण के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को 21 हजार रुपए तथा महिला मंडल धरनों को आवश्यकतानुसार सामान क्रय करने के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, बखालग पंचायत के प्रधान सुरेंद्र पाठक, कोटली के प्रधान जय प्रकाश, बसंतपुर के उप प्रधान धनीराम ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के किरपा राम, मेला समिति के अध्यक्ष पूरण चंद, एसडीएम अर्की निशांत तोमर, अधिशाषी अभियंता (विद्युत) संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।क्वदिव्य
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
