शूलिनी मेले से पहले मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य तेज

By: Jun 17th, 2026 12:02 am

निजी संवाददाता-सोलन
शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के वार्षिक मेले से पहले मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार एक सप्ताह में रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मेले से पूर्व मंदिर को रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाया जाएगा। हर वर्ष आयोजित होने वाला शूलिनी मेला सोलन की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। जिला प्रशासन भी सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य सुविधाओं को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App